मेरे दिल की महफ़िल में
मोहब्बत का साहिर है तू।
तेरा दीदार हो तो चले दिल की धड़कन।
मेरे ख़ूबसूरत ख़याल की तस्वीर, 
मेरे ख़्वाबों की ताबीर है तू।
तेरे नाम की मेहंदी रचाऊँ
ऐसी तदबीर कर।
जिसे गले लगालूँ ऐसी हसीन तक़दीर है तू।
तुम्ही से रोशन है दुनिया मेरी। 
मेरे चांद, सूरज,
मेरा आसमान, ये सारा जहान,
मेरी क़ायनात है तू।
तुम्हीं को पूजा,
तुम्हीं को चाहा,
मेरा वजूद,
मेरे जीवन का फ़लसफ़ा है तू।

सम्रिता®