प्रति पल जीवन में संघर्ष है।
उदर भरण की कसौटी,
जीवन रक्षा की चुनौती,
छोटी सी चींटी से,
विशाल हाथी तक,
जलीय जीवों से,
आसमान छूते परिंदों तक,
संघर्ष से कौन बच पाया है?
पर सफलता मिलती उसे,
जो कोशिश करता आया है।
जीवन का अर्थ संघर्ष है।
संघर्ष का तोड़ केवल कोशिश है।
जब तक कोशिश है,
तब तक जीवन है।
-सम्रिता®
