याद आती हैं बहुत,
वो बचपन की बारिशें,
वो काग़ज़ की कश्तियाँ।
होती नटखट सी शरारतें,
और आँखों में अल्हड़ सी मस्तियाँ।
बहते पानी में जब कश्तियाँ खाती थीं हिचकोले,
उन लहरों पर हमारे तन-मन भी थे डोले।
कोई लौटा दे मुझे
वो मासूम बचपन की बारिशें,
वो काग़ज़ की कश्तियाँ।
#सम्रिता®
