अज्ञान के अन्धकार से निकलना है तो, 
पढ़ाई लिखाई है ज़रूरी।
बिना पढ़े रहती है पहचान आधी अधूरी।
चहू ओर फैला ज्ञान का महासागर।
जितना पाओ, उतना कम।
पढ़ो भाषा, पढ़ो अंक,
पढ़ो किताबें, पढ़ो जगत को।
हर समस्या का करे निवारण,
ज्ञान है ऐसा धन।
ना कोई इसे चुरा सके,
जितना बाँटो, उतना बढ़े।
-सम्रिता®