तुम हाथ बढ़ाओ, हम बाहें फैलाएंगे।
तुम प्यार से मिलो, हम दिल में बिठाएंगे।
रिश्ते निभाना हमें खूब आता है।
तुम एक बार आवाज़ दो,
हम दौड़े चले आएंगे।
लड़खड़ाओगे कभी,
तो हाथ थाम लेंगे।
तेरी गलती पर तुझे आईना दिखाएंगे।
नाज़ करोगे हम पर,
यूं शान से दोस्ती निभाएंगे।
#दोस्ती
सम्रिता®

