अविरत हलचल हैं आप।

सागर की गहराईयों से उभर कर,

आसमान छूने का जज़्बा हैं आप।

अविरत ज़िंदगी जीने की कला हैं आप।

हर आँधी-तूफ़ान से लड़ती,

ना झुकती, ना टूटती चट्टान हैं

आप।

अविरत कुछ सीखने की उमंग हैं

आप।

जल की भाँति,

हर रंग और रूप में ढ़लने की,

अतुलनीय क्षमता हैं आप।

अविरत एक आदर्श मिसाल हैं

आप।

अनुभव के तेज से चमकती मूरत

आप की।

अमिताभ जी भारत का गौरव,

अनमोल हैं आप।

-सम्रिता®