पलकों के परदे, 

अश्कों के मोती छुपा ना पाए।

जज़्बात दिल में उमड़े थे,

और आँसू आँखों से छलक आए।

 

दिल से आँखों का,

रिश्ता है क्या ना जाने!

लाख छुपाना चाहे हाल-ए-दिल,

आँखों से छुप ना पाए।

 

अच्छी-बुरी नीयत हो चाहे,

या हो किसी की सच्ची-झूठी हरकतें।

आँखों में देखिये, 

उनमें सब नज़र आए।

 

इन्हें दिल का आईना कहिये,

या दिल का झरोखा कहिये।

किसी के दिल को समझना हो,

तो उनकी आँखों में झाँकिये।


#सम्रिता®

#कुछ_ख़याल_कुछ_अल्फ़ाज़