बड़ी गहराइयों से ढूंढा है मैंने तुम्हें,
शायद तुम्हे मालूम भी न हो तुम्हारी तस्वीर ताकते रात बीती है मेरी,
हां तुम जिसकी आखों में सारी रात झांकता रहा,
कुछ पाता रहा कुछ खोता रहा,
कभी हंसना सीखा कभी रोता रहा,
खुशनुमा नींद में जैसे सोता रहा,
वक़्त की मौजों में नाव डुबोता रहा,
बड़ी गहराइयों से ढूंढा है तुम्हे।
हां सहबा में ढूंढा, शबाब में ढूंढा, नशे में ढूंढा, अदाओं में ढूंढा,
वक्त के धागों में जो पिरोए है मैंने उन ख्वाबों में ढूंढो,
वफ़ाओं में ढूंढा, सदाओं में ढूंढा,
जब मिली नहीं तुम तब अपने दिल के किसी कोने में तुम्हारी तस्वीर में तुम्हारी आंखों की मदमस्त गहराई में ढूंढा,
तब पाया है तुम्हें,
बड़ी गहराइयों से ढूंढा है मैंने तुम्हे।
#सम्पूर्ण