कौन किसको कहे कि वो नाकारा है

समझो तो जग में हर कोई हमारा है

अजीब सा रुख बदला है हवाओं ने

जिधर देखो बस अहम का नजारा है

पैसों ने बर्बाद कर दिया है प्यार को

परवाह का तो अब झूठा दिखावा है

गांव बन गए है छोटे छोटे शहर मगर

अब भी आंगन में खुशीयों का पसारा है

जिधर देखो कोई रोता बिलखता मिला

दिलों से निकल गया सुकूँ जो गँवारा है

कहीं मंदिरों में होने लगे दर्शन वीआईपी

कोई नाली से निकले दूध का प्यासा है

यकीन कर बीड़ू समय तो सच्चा वही था

अब तो हर कोई इस समय का ही मारा है।