कोरोना के इस दौर में नींद कहीं खो गई।


वो न सो पाए तो रात ही थक कर सो गई।।


महामारी से संक्रमित जानें सारी बच गई।


पर दिन रात सेवा करते भूख उनकी मर गई।।


हा मानवता को निगलने यह महामारी आ गई!

पर कोरोना योद्धाओं के सामने नतमस्तक हो गईं।।


इन योद्धाओं को देख आस सबकी जग गई।


पर प्यासो को पानी पिलाते प्यास उनकी ही बुझ गई।।


अप्रैल मई के महीने में गर्मी भले ही बढ़ गई।


पर 4-4 परतो वाले पी-पी-ई किट में न घुस पाई।।


हा मानवता को निगलने यह महामारी आ गई!

पर कोरोना योद्धाओं के सामने नतमस्तक हो गईं।।


यूं तो प्रवासियों को परिवार की खुशी मिल गई।


पर यहां रहते हुए भी यह ख़ुशी उनसे छीन गई।।


उनके कुछ साथियों की जान भले ही चली गई


पर इस तरह जाने से शहादत उनको भी मिल गई।।


हा मानवता को निगलने यह महामारी आ गई!

पर कोरोना योद्धाओं के सामने नतमस्तक हो गईं।।


~ सम्पत मेनारिया