महाशक्ति की होड़ में शामिल सब जो हो गए
पहचान अपनी मानवता पीछे कहीं छोड़ गए
बन्दूक बारूद बोने में सफल तो सब हो गए
पर काल चक्र के आगे देखो बेबस कैसे हो गए ।।
अपनी प्रबलताओं का हर पल जिन्हें गुमान था
नहीं रहीं वो शक्ति अब जिनका उन्हें मान था
भू ये समर सा आज विश्व सारा हो गया
अदृश्य विषाणु से शिकार आज हो गया ।।
देखते ही देखते सब सुने शहर हो गए
मौहल्ले इन्सानों के श्मशान आज हो गए
चक्र देखो कैसा ये काल ने चलाया है
बस्ती में इन्सानों की इन्सा को बन्दी बनाया है ।।
प्रतिशोध की अग्नि में देखो कैसी तपन होती है
आये जो चपेट में इसकी पीढियां उसकी रोती है
धरती के इस प्रतिशोध की ज्वाला कुछ ऐसी ही लगती है
अपनी ही सन्तानों को मारे माँ कुछ बेबस लगती है ।।
