मातृ भूमि की शान पर 
सूर्यवंशीयों की आन पर
कुछ कायर घात लगा रहे थे
बुरी नजर से ताक रहे थे
फिर...

कायरो के दल से एक
महासमर था छिड़ पड़ा
राष्ट्र द्रोहियों की भीड़ से
एक क्षत्रिय पूत था भिड़ पड़ा
एकल उस शूरवीर दूत पर
एक साथ सब टूट पड़े 
मानो एक अकेले सिंह पूत पर 
गीदड़ के झुंड छूट पड़े ,

तब दाव निज प्राण का लगा
वीर निर्भीक अडिग रहा
तान कर मूछ को 
दुश्मनों पर टूट पड़ा
चारो ओर मचा शोर
शत्रु दल भी सोच रहा
या रणचण्डी का रूप है वह
या दूत महाकाल का नाच रहा,

घबराई सी आवाजों में 
त्राहि माम गूंज उठी
एक क्षत्रिय योद्धा के आगे
समूची सृष्टि डोल उठी
और कांप उठा इंद्र का आसन 
पाताल तक भी झांप उठा
हुंकार जब भर कर वीर
दहाड़ लगा कर बोल पड़ा, 

मैं ही सूर्यवंशी राम ,
मैं ही यदुवंशी श्याम हूं
मैं ही कर्ण कुंडलधारी 
मैं ही फरसा वाला परशुराम हूं
मैं अखंड भीष्म प्रतिज्ञा की
मैं ही अविचल पत्थर अहिल्या हूं
रावण की सभा में अटल
मैं ही अंगद के पैरों की शक्तियां हूं
रणभूमि पर रणचण्डी को सबसे मैं अतिप्रिय हूं
मैं दुश्मनों का काल, मैं वीर प्रवीर क्षत्रिय हूं ।।

मैं ताप जौहर की ज्वाला का
जिसे तपाया कुर्बानी ने
मैं पोषित उस दुग्ध धारा का
जिसे पिलाया मर्दानी ने
मैं जीवित सपना मराठा का
जिसे देखा जीजा बाई ने
मैं बलिदान उस चित्तौड़ का
जिसे दिया पन्ना धाय ने
अस्त्र शस्त्र की विद्या में, मैं जन्म जात शस्त्रीय हूं
मैं दुश्मनों का काल, मैं वीर प्रवीर क्षत्रिय हूं ।।

रज तम और सत से शोभित
मैं ही महाकाल का त्रिशूल हूं
ऋषि दधीचि की अस्थि से निर्मित
मैं ही शक्तिशाली त्रि-धनुष हूं
मैं सरस्वती की मधुरम वाणी
मैं ही ड्डम ड्डम न्निनाद हूं
मैं ही सिंधुपति को विनती प्यारी
मैं ही राम के शर में धधकती आग हूं
मैं सर्वप्रिय सतयुग सा त्रेता सा न्याय-प्रिय हूं
धर्म को स्थापित करने वाला, मैं वीर प्रवीर क्षत्रिय हूं 

तान कर नसों को अपनी
हर हर महादेव का राग झरेगा 
आन है इस मिट्टी की
नहीं केसरिया का मान गिरेगा
आज हजारों के झुंड से 
क्षत्रानी का वीर भिड़ेगा
कट गया जो सर इसका
तो एकल ये धड़ लड़ेगा
महासमर में महाप्रलय सम मैं महा मृत्युञ्जयी हूं
रक्तपान कर प्यास बुझाने वाला, मैं वीर प्रवीर क्षत्रिय हूं ।।


Samkit Jain "Sarikeya"
समकित जैन "सारिकेय
"