हाँ मैं भी गुनहगार हूँ !!!
हरे भरे वन उपवन को
सीमेंट कंकरीट का बना डाला
अपनी चंद सुविधाओं के खातिर
सबको जो नष्ट कर डाला,
अपनी ही बस्ती बसाने के खातिर
सबको जो बेघर कर डाला,
भविष्य उज्ज्वल करने के खातिर
भविष्य को ही तबाह कर डाला
भविष्य की इस तबाही का,
हाँ मैं भी भागीदार हूँ
धरती के इस क्रोध का ,
हाँ! मैं भी हिस्सेदार हूँ
हाँ मैं भी गुनहगार हूँ !!!
मूक पशु पक्षियों को
बराबर जो सताया है
कभी भाला कभी माया
बर्बरता से जो मारा है
बेजुबां आँसू को तो छोड़ो !
माँस नौच नौच के खाया है
एक माँ को जन्मे - अजन्मे बच्चे से
जुदा जो हमने कराया है
उस माँ के बेजुबाँ प्रशन का
हाँ मैं भी जवाबदार हूँ
उन बेजुबाँ आँखों के पानी का
हाँ मैं भी जिम्मेदार हूँ
हाँ मैं भी गुनहगार हूँ !!!
धरती पानी पशु पक्षी का
हाँ मैं भी कसूरवार हूँ
निर्दयी इंसानो की भीड़ का
हाँ मैं भी भागीदार हूँ
आज इंसान होने पर
हाँ मैं भी शर्मसार हूँ
हे भगवन ! तेरा क्रोध ये ज़ायज
तेरी हर लाठी का हाँ मैं भी हकदार हूँ
हाँ मैं भी गुनहगार हूँ !!!
हाँ मैं भी गुनहगार हूँ !!!
