न जाने क्या हुआ ऐसा बीते उन चंद दिनों में जो वो
सालों की मोहब्बत को पल भर में खत्म कर चला गया
जिन उँगलियों का एहसास उसको हर बार गुदगुदाता था
उन उंगलियों का आख़िरी अनुरोध भी ठुकरा कर चला गया
नज़रे तो मेरी हर बार की तरह उसको ही देखती रही
मग़र इस बार वो बेरुखी से बिना मुड़े ही चला गया
जैसे ताश के पत्तों का महल एक फूंक से ढ़ह गया हो
मिरी ज़िन्दगी को वो कुछ यूं उजाड़ कर चला गया
मैं लिए बेबसी ये सोचता रहा की बचाया किसको जाए
मुझे , मेरा दिल , और हजारों ख़्वाब वो एक साथ तोड़ कर चला गया
