तू चल , रुकता क्यूँ है ?

बीच सफर में थकता क्यूँ है ?

अभी तो है मंज़िल कोषों दूर

बीच डगर में थमता क्यूँ है ?


अभी तो है पर्वत चढ़ना ,

अभी तो है सागर तरना 

अभी तो खड़ा है एक हिमालय ,

अभी कहाँ तुझको आराम करना

कंकीर्ण जो तेरे रास्ते ,

इसमें हिचकिचाता क्यूँ है ?

ठोकर खा कर जो गिरा ,

उठकर फिर चलने में शर्माता क्यूँ है ?

अभी तो मंज़िल है कोषों दूर ,

बीच डगर में थमता क्यूँ है ?


पार्थ तुझको फिर है दिखलाना ,

कौरव का है मान छुड़ाना

मुरलीधर का है तुझको सहारा,

उठा गांडीव और लगा निशाना

पत्थरों से भरा पड़ा पथ,

इसमें डगमगाता क्यूँ है ?

गिरा कर तुझको जो बढ़े,

फिर बढ़ने में शर्माता क्यूँ है?

अभी तो मंज़िल है कोषों दूर,

बीच डगर में थमता क्यूँ है?


बीच डगर में बीच सफ़र में,

ख़ाली जेबें पेट के शोर में,

रुक न जाना हार न जाना,

फिर लोगो की वही बातों में,

तेरा सूरज तेरा सवेरा,

फिर चढ़ेगा तेरे गगन में,

अपने ही सूरज से व्यर्थ ही लड़ता क्यूँ है ?

अभी तो मंज़िल है कोषों दूर,

बीच डगर में थमता क्यूँ है ?


थोड़ा सा तू धीरज कर,

खुद पर तू भरोसा धर

तुझसा नहीं कोई इस भूमंडल में,

न कोई उस दूर गगन में

अंधेरी इन रातों से हर पल तू घबराता क्यूँ है ?

इन रातों की भी सुबह होगी हड़बढाता क्यूँ है ?

अभी तो मंजिल है कोषों दूर,

बीच में डगर में थमता क्यूँ है ?