मैं बनाता तुझे हमसफ़र ज़िन्दगी
काश आती कभी मेरे घर
ज़िन्दगी मेरे ख़्वाबों के अब पाँव
जलने लगे बनके दरिया
नज़र में उतर ज़िन्दगी हर घड़ी
आदमी खुद में मरता रहा इस तरह
कट गई बेख़बर ज़िन्दगी
हम फ़क़ीरों के क़ाबिल रही तू कहाँ जा,
अमीरों की कोठी में मर
ज़िन्दगी तू गुज़ारे या जी भर के
जी ले इसे आज की रात है रात भर ज़िन्दगी