ऐसा ना सोचो कि जल्दी ही मिल लेंगे

ये सोचो की कितनी जल्दी मिलेंगे

जिंदगी में मौके कम हैं और बहाने बहुत हैं

हम बिजी बहुत हैं पर फिर अकेले बहोत है

अपने आप से ही पूछते हैं की क्या करना है

वक्त तो उतना ही है पर पता नहीं हम बिजी बहुत हैं

वो अगर वो मगर तो जिंदगी भर चलता रहेगा

न मिलने का बहाना तो आता रहेगा

पर मेरे साथियो, जिस वक़्त हम सब साथ है

वो ही सबसे यादगार पल जिंदगी भर रहेगा

इसीलिए ऐसा न सोचो की जल्दी ही मिल लेंगे,

बस ये की कितनी जल्दी मिलेंगे