अरे ओ आज के नीतिकार सुनो...

यूँ ना तुम मेरे अधिनायक बनो...

यूँ ना तुम खुद को कृष्णा कहो...

न मुझसे कहो की, बैठो गीता का पाठ सुनो...


बनाना ही है तो तुम राम बनो...

रणवेणी बजे तो रावण पे तुम स्वयं चढ़ो...

और जब कोई मतवाला मदकल सा सेना पे टूट रहा हो...

तब आगे बढ़ कर कुंभकरण का वध स्वयं करो...


जब हुआ मेघनाथ भक्त वाहिनी पर भरी...

लगा तिलक बना दिया अनुज को सेना का प्रभारी...

काल को भी छल के जो बना था स्नेह का अधिकारी...

उसे कहा इंद्रजीत को जीत के ही आना इस बारी...


ऐसे ही रघुवीरो के लिए हनुमान जन्मते है...

ले वानरों की सेना वो दुर्जय दैत्यों से भी अयस लेते है...

जब धनु धर कर वो गर्जन करते है...

शक्ति प्रबल और अहंकारी सिंधु भी उनके चरणों में गिरते है...


अगर कृष्णा ही बनने का है ठाना...

तो क्या तुमने है सच में केशव को पहचाना...

या फिर यूँ ही खुद को आज के युग का यदुनंदन माना?

इतना सरल नहीं है माखनचोर के चरित्र को समझ पाना...


चलो फिर यही तय हुआ, तुम कृष्णा ही सही...

किन्तु वाक् चपलता ना दिखलाओ अभी...

भले किया होगा तुमने कालिया के शीश पे नृत्य कभी...

पर आ खड़ी है कौरवों की सेना सामने यही...


दो गीता का ज्ञान मुझे, मैं करता हूँ संचय...

शर की शयय बिछा करता हूँ मैं भीष्म-विजय...

कर छल दू भेज गुरु को स्पंदन में, जो बने वह दुर्जय...

चीर भ्रात्र के वक्ष को कर रक्तपान बनु मैं अजय...


आने वाले मानव मुझे छली-कायर बताएँगे...

मोक्ष को आतुर बर्बरीक तुमको सर्व-संहारक बुलाएँगे...

मेरे परिजन भी मुझको ही कोटि-कोटि धिक्कारेंगे...

पर आने वाले युग में तुमको सब भगवान बनाएंगे...


पर तुम भी तो दिखलाओ की क्या तुम सक्षम हो?

तुम्हारा भी तो कभी चरित्र परीक्षण हो...

नहीं कोई अस्त्र तो रथ का चक्र ही सुदर्शन हो...

कहीं कुछ कलंक तुम पर भी इस रण से हो...


इतना भी जो ना हो पाए तुमसे...

तो कोई आस तुम ना रखना मुझसे...

करूँगा मैं सिर्फ राम का ही ध्यान अबसे...

खोजो अपना अर्जुन और कहीं और दो गीता का ज्ञान उसे...


बिन मतलब बिन प्रसंग यूँ गीता की तुम धुन न धुनों...

सुन सको तो मरणासन्न रावण का तुम ज्ञान सुनो...

बिन चरित्र बिन आचरण बिना, व्यर्थ में तुम कृष्णा ना बनो...

बनाना है तो तुम मेरे राम बनो...