जब आऊगा मैं थक हारकर

तुम अपना लेना

पसीनो से लथ -पथ शरीर को

सीने से लगा लेना

बेशहाय हाथों को अपने हाथों से

थाम लेना

ये मत पूछना अभी क्यों आये

बस ,

गीले आँखों को अपने कोमल

हाथों से पोंछ देना ..

गलतियों से ही लोग सीखता है

पर मेरी गलती को भुला देना ..

माँ , अब थक गया हूँ संघर्षसो से

फिर से अपना लाडला बना ले ना..