मैं चाहता हूँ कि
तुम आज़ाद घूमो
पंछी की तरह।
बादलों को चीरों,
तारों को छुओ,
नभ में विचरण करो…
पर फिर तुम आ जाना,
जहाँ से तुमने
उड़ान भरी
मैं चाहता हूँ कि तुम
नदी की तरह बहो,
पर्वतों को लांघो,
झरनों से मिलो,
मिट्टी से लिपटो…
और अंत में
सागर की गोद में खेलो,
ताकि अस्तित्व बना रहे
समुद्र का।

