मैं बादल बनूँगा

सूखी धरती में दबे हुए

उस नन्हे बीज के लिए

जो कबसे अपने

अंकुर को देखने के लिए

व्याकुल है,

बस एक बूंद के लिए

मैं बादल बनूँगा

हर किसान के लिए

जो मेघ से उम्मीद टिकाये हुए,

हारे हुए है

मै बादल बनूँगा

उस भेक(frog) के लिए

जो कबसे अपने

प्रियतमा के लिए

दुबके हुए मिट्टी में

संगीत में लय देने के लिए..