लहरों को छू कर आगे बढ़ना है
बाधाओं से डट कर लड़ना है
किस्मत की लिखावट को भी बदलना है
टूटे तारों को फिर से उगना है
हताश होकर ,मंज़िल से नहीं मुड़ना है
अडिग होकर पथ पे चलना है
समीर की झोकाओ से क्या डरना है
वो पथ से बिचलित कर सकते है
पर हमें तो पथ पे डटे रहना है ..
