चलो आज कहीं तुम दूर चलो....
बादलो कि भाँति कहीं उड़ चलो
कबतक बंधे रहोगे जंजीरो में
देखोगे दुनियाँ को कबतक तस्वीरों में
चलो आज कहीं तुम दूर चलो....
कबतक करोगे दूसरे का गुणगान
दूसरे कि सफलता से कबतक
रहोगे हैरान
तुम भी छोडो राह में
अपना पद निशान
चलो आज कहीं तुम दूर चलो....
अपनी कुशलता का कुछ आयाम करो
लेकर पंख हवा में उड़ान भरो
कबतक रूठें रहोगे नसीबो पर
उठो! हस्त रेखा को देखो
और विस्तार करो
चलो आज कहीं तुम दूर चलो....
-sameer shaswat

