अब ओ बिजली के टूटे तार को 

फिर से नहीं जोड़ना 

क्या पता राह मे फिर से चलते चलते 

चिंगारी बन के सर पर गिर पड़े 

लोगों की भीड़ मे फिर से तमाशा 

बन पड़े 

लोग आये साहनभूति का कुछ पाठ 

पढाये और ज़िन्दगी जीने का सलीखा 

बता जाए 

नहीं ये उचित नहीं रहेगा जोड़ना 

टूटे हुए रिश्ते मे फिर से गांठ लगाना 

बेहतर होगा उसे सावधानी से 

कही दूर छोड़ आना 

क्यों भला मेरी तरह लोग भी 

उसमे उलझें 

क्यों लोगों की जिंदगी मे 

Dim रोशनी बोये 

सुनो अब तुम्हे छोड़ आता हूँ, 

बहुत दूर नजरों से, रस्मो से 

आदतों से और लफ्जो से..