कुछ बातें तुमसे कह दूं पहले
कि तुम करो मस्तीयां, चहको चाहो जितना
पर मेरे जज़्बात समझती रहना।
मैं तुम्हें खुला आसमान दूँगा उडने का
डगर दूँगा दुनियां देखने का
तुम मेरे हाथों को थामे रखना।।
वक्त दूँगा तुम्हें, खुशियाँ बेशुमार
गम भूलकर सब, तुम मुस्कुराती रहना
मेरे हरपल खुमार में रहना।।
मैं चलूं कभी अकेले, तुम हर मोड पर मेरे सामने रहना
मैं होऊ खफा कभी तुमसे, मुझे मनाने मेरे इंतजार में रहना
समीर..
