ना लो तुम किसी भी बात का तनाव,

हर घड़ी को उत्सव सा मनाव,

उलझनें होगी कम,

गर तुम करोगे सही व्यक्तियों का चुनाव,

तनाव से पड़ेगा तुम्हारे स्वास्थ पर बुरा असर,

ना छोड़ना स्वस्थ रहने में कोई कसर,

स्वस्थ मन से गर बिताओगे तुम हर पल,

यकीनन सफल होगा आनेवाला कल,

फ़िक्र छोड़ो तुम के किसे क्या लगेगा,

जो होगा तुम्हारा वो खुद गले आ लगेगा,

नकारात्मक चीज़ों से पड़ेगा तुम्हारे हर काम पर बुरा प्रभाव,

स्वयं से बस यही कहना "खुद से जो वादा किया है उसे निष्ठा से निभाव",

ना लो तुम किसी भी बात का तनाव,

हर घड़ी को उत्सव सा मनाव।



        - समीर