रखना जीवन में रिश्ते को संजोकर,

हां, ये वही है जो निभाया जाता है मिलकर,

आगे बढ़ता है ये,

हर रोज एक दूसरे को जानकर,

है अगर कुछ मतांतर,

तो सुलझेगा सिर्फ साथ बैठकर,

याद करो साथ बिताएं हुए हसीन पलों को,

भूल जाओगे जीवन के सभी गिलों को,

हो कोई चिंता या दर्द,

बताने से हो जाएगा वो घट,

खुशी में साथ होगा मिठाई का डिब्बा चट,

है ये अनमोल चीज़ जीवन में महत्वपूर्ण,

हो प्रकाश इसमें,

जैसे सूरज की किर्ण,

पवित्र है रिश्ता दिल से हो जो,

यही है जीवन का मर्म।



- समीर