कभी अचानक से मिलकर तो देखो,
उसका चेहरा कैसे उठेगा खिलकर वो देखो,
अपनी आंखों से उसकी आंखों का नूर पीकर तो देखो,
तुम्हे जो राहत मिलेगी वो इस दुनिया के परे होगी,
हर मुश्किल मानो आसान सी होगी ,
उसकी हर उन्नति में तुम्हे सुख प्राप्त होगा,
जो तुम्हे हर्षित करने में विपुल होगा,
ऐसे मिलने में जो मिठास है,
उसकी हर बात ख़ास है,
हर लम्हा वो तुम्हारे पास है,
इक इक पल प्यार का विश्वास है,
लिपटू जो उससे तो सब कुछ भूल जाऊ,
उसकी गोद में इक फूल सा खिल जाऊ।
- समीर
_Date - 9-02-2021_ Morning✨


