मृत्यु है अटल,

किसी का आज है तो किसी का कल,

मृत्यु है अटल।


गर है तुझ में बल,

तो कर अच्छे कर्मो पर अमल,

मृत्यु है अटल।


ये जीवन नहीं है कुछ और ,

बस है तुम्हारी क्रियाओं का फल,

मृत्यु है अटल।


यहां "आज" भी कुछ क्षणों बाद लगता,

जैसे बिता हुआ कल,

मृत्यु है अटल।


उत्तम रीति से जिओ हर एक पल,

खुशनुमा हो स्मृतियों में बिता हुआ कल,

मृत्यु है अटल।


चाहे कुछ भी हो परिस्थिति,

खिलों ऐसे जैसे किचड़ में कमल,

मृत्यु है अटल।


- समीर