मां संग बच्चों के हमेशा रहती है,

मैं हूं बेटा तुम्हारे साथ, ऐसा हमारी रूह से कहती है,

मां की हर बात हमे याद होती है,

वहीं बातें जीवन में हमे हिम्मत देती है,

अपने शरीर में जगह मां बच्चे को देती है,

जिसे दुनिया कोख कहती है,

जन्म देते वक्त मां कितना कष्ट सहती है,

बच्चे को तकलीफ़ में देख ,

उसकी आंखें भी रोती है,

मां के लिए सभी बच्चें समान,

वो नहीं देखती बेटा है या बेटी है,

सभी को एक सा प्यार देती है,

जीवन की सिख मां देती है,

हर इंसान का पहला गुरु मां ही होती है,

मां संग बच्चों के हमेशा रहती है।


         - समीर



Dedicated to all the Mothers ❤️✨