आज तक तुमने खूब संघर्ष किया है,

हर चुनौती को राख कर दिया है,

नारी को शक्ति क्यों कहते है?

तुम्हे देखकर ये आज फिर समझ आया है,

तुम्हारा निर्मल सा मन ईश्वर को भाया है,

तभी तो तुम्हें इस काबिल बनाया है,

तुम्हारा हर आंसू बस ख़ुशी का आंसू हो,

ये फिर बतादू के तुम मेरी प्रेरणा हो,

तुम सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत हो,

कभी ना आंच आने दो अपने हौसले पर,

तुम्हे देश के लिए खेलना है जो है बस कुछ ही फासले पर।



- समीर



Dedicated to my Pyaari:)❤️