हर एक दिन नई शुरुवात है,


क्या डरना जब आत्मविश्वास तुम्हारे साथ है!


गलती करना नहीं,


जानकर भी गलती करते हो ये तो बुरी बात है,


गलतियों से सीखो तुम,


सही प्रयास से कमियां हो जायेंगी गुम!


आत्मचिंतन करो तुम,


खुद नहीं समझ पा रहे तो अपने प्रियजनों से पूछो तुम,


तुम में क्या खामी है?


उन से बेहतर कोई नहीं बता सकता,


बेशक वो सही राह दिखा सकते हैं,


तुम्हारा खुद से ये वादा हैं,


कि खुद को योग्य बनाओगे तुम,


मेहनत और लगन से सफलता पाओगे तुम,


हर चीज़ का समतोल रख पाओगे तुम,


एक दिन यकीनन उभर कर आओगे तुम।


      - समीर


Thankyou for editing #Pyaari❤️