@ExpressionDilSe# FaithNeverConflictsCultureNeverConflictsNationalismNeverConflictsHumanity


आँखों मे प्यार, दिल मे बसा, ईमान हु मैं

मजहब मे कोई बैर नहीं,

      देश मे कोई गैर नहीं,

मंत्रो से सजी सुबह की, अपूर्व आजान हु मैं !

निराकार भगवान का कोई, ढूंढे आकार कही,

कह दे काफ़िर किसे,     

   इतनी छोटी मेरी खुदा-ई नहीं, 

दीपावली की रौशनी मे जगमग,रमज़ान हु मैं !

हिन्दोस्तान का,  एक सच्चा मुसलमान हु मैं !!




वन्दे मातरम कहने मे, कोई हर्ज़ नहीं

इस धरती पे है, सजदा मेरा,

     क्या? कोई मेरा, फर्ज़ नहीं

इंसानियत से धनवान,भारत मा की संतान हु मैं !

ना! धर्म के ठेकेदारों से,    है वास्ता मेरा

ना! सियासत की गलियो से,  है रास्ता मेरा

इंसानियत की तलाश मे भटकता, रहमान हु मै !

हिन्दोस्तान का, एक सच्चा   मुस्लमान हु मैं !!


सभ्यता और संस्कारो की इनायत 

 गीता और कुरान की रहमत

    कर्मनिष्ठा और अमन की बरकत

धर्मनिरपेक्ष भारत की,,सही पहचान हु मैं !

जिंदगी के जिद्दो-जहद की जहमत 

विवेकानन्द के विवेक से सहमत 

       कलाम के कर्मो की हसरत

अध्यात्मिक भारत का, स्वाभिमान हु मैं !

हिन्दोस्तान का ,एक सच्चा मुस्लमान हु मैं !!


आओ मिलकर साथ चले, 

       वसुदैव कुटुम्बकम की बात करें

हर घर मे हो खुशहाली,हों प्यारा यही सपना

विविधता मे है एकता, है न्यारा भारत अपना 

इस मिट्टी की कण-कण मे बसा

   इस धरती के जर-जर से बना

      हर जाती,हर धर्म का सम्मान हु मैं!