ज़िन्दगी का करम होने लगा है हौसलों का भरम होने लगा है दर्द का मरहम लगाया ज़ख़्म पर, दर्द अब कम होने लगा है पत्थरों के शहर मे आईना? या इलाही क्या करम होने लगा है ज़ख़्म से छलनी था दामन मेरा उनका भी सितम होने लगा है समंदर बन गया आंखों का दरिया अब मेरा लफ्ज़ नम होने लगा है डूब चुकी थी तारीकी मे समीना रोशनी का करम होने लगा है