हार नही मानेगा मेरा मन
कितना ही हो अंधकार का बंधन
छोटी छोटी सी कठिनाई
कुछ तुमने दी कुछ जग से पायी
नैनो मे आँसू भी लायी
मैंने होठों पे मुस्कान सजाई
त्याग दूँगी जब ये तन मन
हार न मानेगा मेरा मन
आशा और निराशा के घेरे
नित आते घनघोर अंधेरे
पग पग मिलते अनजान से चेहरे
रंग बिरंगे अदभुद सवेरे
कट जाएगा यूँ ही ये जीवन
हार न मानेगा मेरा मन
जीवन संघर्षों के मेला
लंबी राहें पथिक अकेला
टूटे कब साँसों का रेला
आये जब जाने की बेला
हो जाये जब सब कुछ अर्पन
हार न मानेगा मेरा मन
तेरा बचपन तेरी जवानी
जीवन तेरी अजब कहानी
नित नई नित है पुरानी
ढलती उम्र है बेगानी
कब जाने ये बिछड़े यौवन
हार न मानेगा मेरा मन
बनते और बिगड़ते देखा
रिश्तों को बिखरते देखा
मन में ध्वंध मचलते देखा
लोंगो को फिसलते देखा
कैसा रिश्ता कैसा बंधन
हार न मानेगा मेरा मन
दीप शिखा से लेकर जवाला
चल पड़ा है मन मतवाला
रुकता थमता खेल निराला
हाथ में लेकर ज़हर का प्याला
ढूंढ रहा खुद अपना सावन
हार ना मानेगा मेरा मन
अगर कठिन हैं तेरे रास्ते
चढ़ जा पर्वत हँसते हँसते
जीवन संघर्ष जो हैं समझते
विजय श्री के हकदार है बनते
मिलता उनको नया आगमन
हार न मानेगा मेरा मन