क्या तुझे पता है, कि तेरे हर एक क़दम के साथ इस धरती पे एक फूल खिलता है। तेरी महक से इस कुदरत को जीने का सबब मिलता है। तेरी जुल्फें कुछ इस तरह से बात करती है कि तुझे कुछ बोलने की ज़रूरत नहीं पड़ती। गर कोई तुझे देखे तो उसकी आँखें ये बता देती है कि उसे अब कई अरसे तक नींद नहीं आने वाली। सोच उस इंसान के बारे में जो तुझे देख कर सो नहीं पाता, उसके लिए तू एक ख़्वाब का बुलबुला है जिसे वो कभी नहीं चाहता कि वो फूटे।
- संभव कोचेटा