शराब क्या है
एक ख्वाब
एक दवा
नशा
या तू
खुदा क्या है
एक दोस्त
एक साथी
दुआ
या तू
नशा क्या है
ये झूमना
मेरा घूमना
दिल झूलना
या तू
तू है
तो शराब क्यों
आंखों में
ये ख्वाब क्यों
तू है
तो इंकलाब क्यों
इश्क़ में
इंतखाब क्यों (चुनना)
तू है
तो खोना क्यों
दुनिया में
ये रोना क्यों
तू है?
कहां है?
हवा में
या पानी में
पानी में
शराब है
किस्मत ही
खराब है
हवा
मुझे भाती नहीं
सांसें
मुझे आती नहीं
तेरा होना
ना होना
सबकुछ
अंधा है
तू
तेरा प्यार
और ये शराब
गोरखधंधा है.
#शमशेरवाणी

