बातें
यादें
और वादे
धोखा हैं
धोखा
जो समाज ने दिया
जो प्यार ने दिया
धोखा
जो मैंने दिया
पानी पीना
धोखा है प्रकृति से
सांस लेना
धोखा है प्रकृति से
प्रकृति भी धोखा देती है
बारिश ना करके
हवा रोक कर
धूल झोंक कर
पानी थोपकर
धोखा
एक शब्द ही तो है
जो मैंने कहा
और तुमने सुना
नहीं
ये चुभन है
जो सर्द रातों में
गर्म धूप में
चुभती है
कैसे देते हैं
धोखा?
मानने से
टालने से
खंगालने से
या फिर
साथ चलने से
किसी के जलने से
मन मचलने से
मैं
धोखा दूंगा
अपने प्यार को
उस इकरार को
मेरे यार को
जो मुझमें है
कुछ मौन है
वो कौन है?
सिर्फ मैं.
