ज़ुबान नहीं इनकी हरकतें बोलती हैं
निगाहों से इनकी नफ़रतें बोलती हैं
दिन रात बस खून की हवस है
यक ब यक इनकी आदतें बोलती हैं
खुद में रावण को छिपा रखा है
फैलाई हुई इनकी दहशतें बोलती हैं
शिकन तक नहीं आती चेहरे पर
लाशों पे उड़ाई इनकी दावतें बोलती हैं
हैवानियत बेचने की साजिश है
हवाओं में फैलाई इनकी वहशतें बोलती हैं।