कल ही तो चिट्ठी आयी थी

माँ मैं जल्दी घर आऊंगा

बाबा के लिए लाऊंगा लाठी

बोल तेरे लिए क्या लाऊंगा?

बन बड़े भाई की रीढ़ की हड्डी

उसके कंधे से कंधा मिलाऊँगा

छोटी के लिए लाऊंगा खिलौने

बोल तेरे लिए क्या लाऊंगा?

माँ अबके जो मैं लौट आऊंगा

वापस नहीं फिर कभी जाऊंगा

या आऊंगा माँ खुद के पैरों पर

या सीने से तिरंगा लिपटा लाऊंगा

---सलिल पन्त