हजार ठोकरें खाकर भी
जब पाँव चलना नहीं छोड़ते
चाहे फसल हो जाये पूरी नष्ट
जब किसान गोड़ना नहीं छोड़ते
हो ना मार की कोई सीमा तय
जब विद्यार्थी डरकर पढ़ना नहीं छोड़ते
चाहे कितना ही हो वीरान बसंत
जब बाग खिलना नहीं छोड़ते
तब आती है भीषण लहर
लहर जो सबकुछ समा लेती है
-सलिल पन्त
