जोड़ घटा कर एक दो सिक्के है हाथों में
खुली किवाड से झाकती तस्वीरों में दिखते कुछ चेहरे
धुधले से मालूम होते है
एक मकड़ी जो हफ़्तो से जाले बुन रही है उनपर
कुछ मिट्टी के बर्तन जो बिखरे पड़े है
नल से टपकता पानी घुल जाता है
ठहरे हुए वक़्त के बीते लम्हों में
इन कहानियों को बया करती एक तस्वीर
जो अपना संतुलन बनाये हुए देखते है
उन चेहरों को जो उन्हे देखते है।
