बचपन से तूने सबका सोचा
आज सोच लो कुछ खुद के लिए ।
खिलौना छोड़ा भाई के लिए।
कपड़ें छोड़े बहन के लिए।
घर छोड़ा पति के लिए।
नींद छोड़ी बच्चों के लिए।
गहने छोड़े ननन्द के लिए।
सपने छोड़े सास के लिए।
बेटा तक छोड़ दिया तुमने
बहु के लिए।
पर अब वक्त आया है
करलो कुछ खुद के लिए।