घर में चर्चा थी इस 50 वर्ष सेवा दे चुके भवन के रिटायरमेंट की। सबके चेहरे नवनिर्माण की कल्पना मात्र से खिले हुए थे। बच्चों ने तो अपने सपनों का कमरा भी सजा ही दिया था, कि ............................कि याद आई नवनिर्माण की शुरुआत; जो शुरू थी इस लगभग जर्जर हो चुके भवन को ढहा दिए जाने से । वही भवन जो आज तक हमारी सुरक्षा हेतु बड़ी शिद्दत से थामे था अपनी हर एक दीवार, जिसके कोने-कोने में बसती थी ना जाने कितनी स्मृतियां.... हमारे अच्छे बुरे पलों की।

आज बड़े ही दबे स्वरों में पूछ रहा था - "तो क्या मेरा समय पूरा हुआ.......!"