दोस्त थे तीन,

एक बार rafting के दौरान समुद्र मे डूबने लगे। seafty jacket सिर्फ एक के पास था,उसने बाकी दोनो का हाथ पकड़ा और तैरता गया कुछ दूर तक......किनारे की तलाश में!

एक एसा समय आया जब जैकेट वाला दोस्त थकने लगा और संकोचवश तीसरे दोस्त से बार-बार हाथ छुड़ाने की कोशिश करने लगा।

वो तीसरा मित्र भी जान गया की इस पल नही तो उस पल वो हाथ छोड़ ही देगा और वैसे भी बार-बार डूबने का भय एक बार डूब जाने से बेहतर होता है।

बस फिर क्या था उसने आँखें बन्द की, एक गहरी अन्तिम साँस ली और दोस्ती की सारी तस्वीरों को याद करता हुआ खुद ही हाथ छोड़ दिया........!

और डूबते हुए भी वो कम से कम अपने जैकेट वाले दोस्त को जिन्दगी भर की इस guilt से बचा गया कि उस थामे हुए हाथ को मैंने छोड़ा था।।