अभी आयुष्मान की पंक्तियां सुनी कि
इस देश में किताबें हक से मांगी जाती है
तुम्हें पता है मुझे बहुत दुख़ होता है
अपनी किताबों को दूसरों को देने में
पर तुम तो अपने हो ना....
.
हां! तुमने मांगा नहीं, ....कोई नहीं!
मैंने खुद ही दे दिया
क्योंकि तुम अपने हो ना...
.
सोची कि कुछ दे जाऊं
दे जाऊं तुम्हें अपनी निशानी
अपनी निशानी तुमसे पुनः मिलने को
पुनः मिलने की आगाज़ देकर
आगाज़ कि तुम मुझे भूल ना सको
भूल ना सको कि किताब हमारी है
हमारी है उसमें तमाम यादें लिए
क्योंकि तुम अपने हो ना...
.
हां! तुमने मांगा नहीं,
पर मैंने दिया है तुमको
किताब के बहाने अपना हक़
किताब तो दे दोगे या
सदा रख सकते हो
पर मेरा हक़ तो दोगे ना
हक़ से हक़ मांगने का.... क्योंकि
तुम्हें पता है मुझे बहुत डर लगता है
अपनी किताबों को दूसरों को देने में
पर तुम तो अपने हो ना....
. साक्षी M. चौहान
