चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, आया है नव वर्ष।
यश कीर्ति वैभव मिले, जीवन मे उत्कर्ष।।
दिनकर नए उदित हुए, हुआ नया आकाश।
ऋतु धरा की बदल गयी, दिशा दिशा प्रकाश।।
नवरात्रि नौ दिन यहां, करती जनकल्याण।
तन मन धन अर्पित करें, फिर होगा कल्याण।।
मद घोले महुआ यहाँ, बौराये हैं आम।
फसलें सारी कट गयीं, निपट गए सब काम।।
-सखी✍️

