बात करने का मन करता है, कुछ सुनने, कुछ सुनाने, गुनगुनाने का मन करता है, मीठे-मीठे अल्फाजों से, लुभाने का मन करता है, बेरुखी से बेतकल्लुफ़, दिल लगाने का मन करता है, ऐ चंचल शोख हसीना, झलक पाने का मन करता है, हाथों में हाथ डाल, उड़ जाने का मन करता है, कारण ना पूछो बस यूं ही, पास आने का मन करता है, तुमको तुमसे चुरा लूं, हर धड़कन का ये कहना है, हो सको मेरी कि नहीं, खो देने का डर लगता है, पसंद हूं तेरी कि नहीं, तिरस्कार का डर लगता है, हकीकत से दूर ही सही, अरमानों की दुल्हन बन, मेरे ख्वाबों- ख्यालों में रहो, चूड़ियों की खन-खन हो, पायलों की छम-छम, हर आहट पर तुम सिमटो, इतंजार की घड़ियों को, करवटों में तुम गुजारो, पास जैसे ही मुझको पाओ, अपने आगोश में भर लो, इतनी दूरियों की तपिश को, अपनी थपकियों से दुलारो, ख्वाहिशों की ऐ जिंदगी, मुझको गले लगा लो।.....