यूँ तो शोर के बीच आज भी ज़िंदा हूँ मैं... बस अब कुछ दोस्त मुझे आवाज़ नहीं देते….!! कभी ढूंढती हूँ खामियाँ खुद में... कभी सोचती हूँ होंगी कुछ मजबूरियां उनकी... शायद किसी कश्मकश में वो मेरे अज़ीज़ भी होंगे... जो अब लफ़्ज़ों को परवाज़ नहीं देते सोचती हूँ क्यों कुछ दोस्त अब मुझे आवाज़ नहीं देते...... बमुशिकल से मैंने तराशा था खुद को.... कुछ इल्म ने .. कुछ हुनर नेे .. कुछ उन्ही की दुआओं ने .... किसी काबिल बनाया था मुझ को.... कमी फिर भी शायद कुछ रह ही गयी होगी बुत में.... मेरी कमियां क्यों कभी नवाज़ नहीं देते सोचती हूँ क्यों कुछ दोस्त अब मुझे आवाज़ नहीं देते... जानती हूँ है मसरूफ हर कोई अपने आप में हर शख्स सुबह-ओ-शाम छुपा जाता है खुद को इसी बात में ताल्लुक नहीं होता रिश्तों से मसरूफियत का तवज़्ज़ो ही तय करती है सफर अपनों का कभी क्यों वो दूरियों को कर मोहताज नहीं देते होता है बेहद अफ़सोस .... क्योंकि कुछ दोस्त अब मुझे आवाज़ नहीं देते.... यूँ तो शोर के बीच आज भी ज़िंदा हूँ मैं... बस अब कुछ दोस्त मुझे आवाज़ नहीं देते......!!