धरा की गर्जना सुनो


नदी की वल्कला सुनो


सुनो जो कह रही हवा


सुनो क्या कह रही फ़िजा


आकाश जो सुना रहा


क्या वो समझ में आ रहा?


या ध्यान तुमने न दिया


जो इनको अनसुना किया,


नयी क्या फिर ये बात है


जो ध्यान न ही साथ है


न सुन रहे ,हो चुप खड़े


हो किस विचार में पड़े


क्यों ध्यान न ही दे रहे


न बात कोई कर रहे ।।




क्यों लड़खड़ा रही ज़मी


क्यों फड़फड़ा रही नदी


क्यों मैल से सनी हवा


ये प्रकृति को क्या हुआ


था मेल जोल जो भला


नदी , आकाश और धरा


जो गीत रोज गाते थे


जो रोज गुनगुणाते थे


उन्हें ये ये तुमने क्या किया ?


क्यों चैन इन का हर लिया !


क्यों आज तुम हो चुप खड़े


मनुष्य कैसे तुम बढे?




है वेदना बता रहे ,


ये झील ,झरने और गधे


क्यों पेड़ को तुम काटते,


वनो को हो उजाड़ते


क्यों बाँध तुम हो डालते


नदी को क्यों संभालते


क्यो धूल का गुबार है


क्यों फिर धरा ये लाल है


क्यों आसमान है झुका


ये झरना आज क्यों रुका?


क्या ये तुम्हे नही दिखे जो


आज अनसुने खड़े


क्यों ध्यान न तुम दे रहे


मनुष्य ये क्या तुम हो रहे ।


©सजल